GEMS OF BOLLYWOOD
डेमोग्राफिक चेंज 🚨 भोपाल,मध्यप्रदेश 📌 जहांगीराबाद के जिंसी क्षेत्र में हिंदुओं के पूज्य संत…

डेमोग्राफिक चेंज 🚨
भोपाल,मध्यप्रदेश 📌
जहांगीराबाद के जिंसी क्षेत्र में हिंदुओं के पूज्य संत श्री रविदास जी महाराज का प्राचीन मंदिर है जो 1930 के दशक में ओटले के रूप से विकसित होना प्रारम्भ कर अभी दलित समाज के भव्य स्वाभिमान स्थल के रूप में स्थापित है।
वर्तमान स्वरूप में 1954 से स्थापित मंदिर केवल धार्मिक स्थान ना हो कर दलित चेतना का एक जागृत केंद्र है जिसका महत्व धार्मिक रूप से होने साथ सामाजिक रूप से दलित अधिकार आंदोलन के एक चैतन्य केंद्र के रूप में है ।
मुझे शिकायत मिली है कि किसी नवनिर्माण परियोजना के नाम पर स्थानीय संवेदनाओं की अनदेखी कर मंदिर को तोड़ने की योजना प्रस्तावित है,शिकायतकर्ता ने बताया है कि इस इलाके में किसी समय में हिंदू दलित समाज की बहुलता थी परंतु पिछले कुछ दशकों में अलग बहानों और कारणों से पलायन इत्यादि के चलते यह इलाका मुस्लिम बहुल हो गया है,और अब यह धर्मस्थान ही हिंदू दलितों की पहचान के लिए बचा है।
हमने जाँच के आदेश किए हैं और राज्य सरकार के अधिकारियों से आग्रह कर निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित करें कि डेमोग्राफिक बदलाव न हों एवं दलित अधिकारों के विषय पर सहानुभूतिपूर्वक पहले जाँच करें फिर निर्णय लें ।
