GEMS OF BOLLYWOOD
Shared by @GemsOfBollywood — This is wonderful. Spreading Save Culture Yajna to all colleges…

Shared by @GemsOfBollywood — This is wonderful. Spreading Save Culture Yajna to all colleges in Gujarat. Naman to @UdayMahurkar and Gujarat Government for this landmark ground level transformation
युवा संस्कार सिंचन का महाकुंभ: चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में गुजरात की अग्रणी पहल
गुजरात में युवाओं के संस्कार सिंचन के लिए “गुजरात सांस्कृतिक वक्तृत्व स्पर्धा” एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन गया है। चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की इस पहल देश के लिए गुजरात एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया है। राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) में आयोजित इस भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में, संस्कृति के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले मुख्यमंत्री श्री @Bhupendrapbjp , शिक्षा राज्य मंत्री श्री @prafulpbjp और सेव कल्चर, सेव भारत फाउंडेशन के संस्थापक तौर पर में और अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
उच्च शिक्षा विभाग और सेव कल्चर, सेव भारत फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर के 750 कॉलेजों के लगभग 15,000 युवाओं ने भाग लेकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। यह आयोजन युवाओं को भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों – शील, संस्कृति और सदाचार – से अवगत कराने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का एक सफल प्रयास था।
मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेलने अपने हृदयस्पर्शी उद्बोधन में युवाओं को भारतीय संस्कृति के अमूल्य खजाने को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सांस्कृतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि युवा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
मैंने अपने संबोधन में, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में प्रधानमंत्री जी की प्रतिभा संपन्न और चरित्रवान युवाओं के निर्माण की भावना को इस कार्यक्रम के माध्यम से साकार होने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने डिजिटल युग में भारतीय संस्कृति को कमजोर करने के प्रयासों का सामना करने और इसकी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में फैल रही विकृति की आंधी के विरुद्ध सांस्कृतिक योद्धाओं का निर्माण करेंगे।
शिक्षा राज्य मंत्री श्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने अपने ज्ञानवर्धक उद्बोधन में जीवन में मर्यादा के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं को राष्ट्र के भविष्य की प्रेरक शक्ति बताया। उन्होंने उनसे देश की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी ऊर्जा को समर्पित करने का आह्वान किया।
“गुजरात सांस्कृतिक वक्तृत्व स्पर्धा” केवल एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का एक अनुपम अवसर था। इस कार्यक्रम ने युवा प्रतिभा को प्रोत्साहित किया और उन्हें अपनी संस्कृति के प्रति गर्व करने के लिए प्रेरित किया।
