GEMS OF BOLLYWOOD
Shared by @GemsOfBollywood — प्रियंक जी के नेतृत्व में @NCPCR_ ने जिस प्रकार मदरसा…

Shared by @GemsOfBollywood — प्रियंक जी के नेतृत्व में @NCPCR_ ने जिस प्रकार मदरसा के नाम पर हो रही धांधली के विरुद्ध न्यायिक अभियान छेड़ा है, इसके लिए उन्हें बहुत आक्रमण सहने पड़ रहे हैं।
किंतु आने वाला भारत एवं मुस्लिम समाज की भावी संतानें उनके इस त्याग को नमन करेगा। बच्चों को जन्नत के सपने नहीं, भूमि को स्वर्ग बनाने की राष्ट्रवाद वाली शिक्षा चाहिए।
बच्चों का शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए @NCPCR_ ने देश भर में मदरसों की मैपिंग करने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में गुजरात सरकार के आदेश पर अहमदाबाद में मदरसे की मेपिंग करने गए शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हमला किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
यह घटना बच्चों के अधिकार पर हमला है,राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग इसकी कड़ी निंदा करता है।
गुजरात पुलिस ने तत्पर कार्यवाही करते हुए उपद्रवियों को गिरफ़्तार किया है पुलिस की कार्यवाही सराहनीय है।
मैं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साहस की भी प्रशंसा करता हूँ जो बच्चों के अधिकार तय करने के लिए अपना दायित्व निभा रहे हैं हम सभी पूरी ताक़त से उनके साथ खड़े हैं।
कट्टरपंथी तत्वों को समझ लेना चाहिए कि मदरसा मेपिंग नहीं रुकेगी बच्चों को उनका अधिकार मिलकर रहेगा।
इस मामले में तथाकथित शिक्षाविद् समूह की पाखंडी चुप्पी पर मुझे दया आती है।
